Rashifal 9 April 2026: मेष और वृश्चिक राशि वालों को मिली अशुभ सूचना, क्या गुरुवार को भारी पड़ेंगे आपके सितारे? जानें मेष से मीन तक का राशिफल
दिल्ली में 8 डिग्री तक गिरा पारा
दिल्ली में दो दिन की बारिश से बुधवार को मैक्सिमम टेंपरेचर 28.2 डिग्री तक गिर गया, जो पिछले 11 साल में अप्रैल महीने का सबसे कम तापमान है. सफदरजंग में 28.2 डिग्री टेंपरेचर रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है. इससे पहले 23 अप्रैल 2016 में अधिकतम तापमान सबसे कम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया था.सफदरजंग मौसम केंद्र ने पिछले 24 घंटों में 16.4 मिमी बारिश दर्ज की, जो 4 अप्रैल 2023 के बाद सबसे अधिक बारिश है, जब 16.3 मिमी बारिश हुई थी. पालम, लोधी रोड रिज और आयानगर में ज्यादा बारिश नहीं हुई.
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है. 9 और 10 अप्रैल को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान बढ़ते-बढ़ते 14 अप्रैल तक 36 से 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा. जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 से 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा. ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप दिखेगा.आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है.
तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट
पालम में पारा 27.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 8.3 डिग्री कम है. लोधी रोड में तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है. रिज में 28.8 डिग्री पारा रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है. आयानगर में 28 डिग्री टेंपरेचर था, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था. पालम में 15.5 डिग्री टेंपरेचर था, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा. लोधी रोड में 16.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है. रिज में 15.3 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा. आयानगर में 16.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है.
Kerosene Distribution in CG : LPG संकट के बीच राहत की सौगात, अब सभी राशनकार्डधारियों को मिलेगा मिट्टी तेल
एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक डॉ. अखिल श्रीवास्तव का कहना है कि मार्च के बाद अप्रैल में भी एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर है. पंजाब और जम्मू-कश्मीर में इसका आगे भी असर दिखाई दिया. पहाड़ी इलाकों में अभी भी बारिश, बर्फबारी दिखेगी. हालांकि आज से तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू होगी. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक आने वाले दिनों में फिर से तेज धूप खिलेगी और पारा कुछ दिनों में 6 से 8 डिग्री तक इजाफा होगा. उत्तरी मैदानी इलाकों में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तापमान में होगी. मौसम विभाग ने 9 अप्रैल के लिए न्यूनतम तापमान 15 डिग्रीऔर अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जताया है.