राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। राजधानी के पालम क्षेत्र में एक चार मंजिला मकान में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।
अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: चीन ने ईरान को दिए आक्रामक ड्रोन, रॉकेट ईंधन बनाने का केमिकल भी सौंपा
मकान में 18 लोग मौजूद थे
जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त मकान में आग लगी तब मकान के भीतर कुल 18 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुटी रहीं।
दमकल विभाग ने क्या बताया?
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग को लेकर दमकल विभाग ने जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पालम मेट्रो स्टेशन के पास की गली नंबर 2 में एक बिल्डिंग के एक घर में आग लगने की कॉल मिली थी जिसमें कुछ लोग फसने की आशंका भी थी। दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है आग बुझाने और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। सुबह 7 बजे दमकल को कॉल मिली, आग बुझाने का काम जारी है।
CM रेखा ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
दिल्ली के पालम में इमारत में आग लगने की घटना का संज्ञान सीएम रेखा गुप्ता ने भी लिया है। उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा- “पालम में इमारत में लगी दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना के बारे में जानकर बेहद व्यथित हूं। कुछ लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना।”
ICC Cricket World Cup 2027: कब और किन देशों में होगा आयोजन, जानें पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट का बड़ा बदलाव
PM मोदी ने जताया दुख
पालम हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा- “दिल्ली के पालम में आग लगने की घटना दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF फंड से 2 लाख रुपये की की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।”