Medicine Price Hike : महंगाई की मार दवाओं पर भी दिखने वाली है। 1 अप्रैल 2026 से दवाएं महंगी होने जा रही हैं। बुखार, दर्द, बीपी, डायबिटीज जैसी हजारों दवाओं के दाम अप्रैल से बढ़ जाएंगे। इसका सीधा असर आपकी जेब पर दिखेगा। ये वो सारी दवाएं हैं जिनका सेवन अधिकतर लोग नियमित रूप से करते हैं। सरकार के अधीन कार्यरत संस्था राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) के फैसले के बाद ऐसा हुआ है।


