Mumbai Fire Incident : मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. शुक्रवार देर रात झुग्गियों में भयानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. झुग्गियों में आग मीरा भायंदर के इंद्रलोक फेज-4 में लगी. आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस भीषण हादसे में झुलसने की वजह से दो बच्चों और एक 40 वर्षीय व्यक्ति सहित को मिलाकर कुल तीन लोगों की मौत हो गई.


