NEET UG 2026 : अगर आप नीट यूजी 2026 की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं और इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीट यूजी 2026 के लिए कम से कम किस आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इससे अवगत नहीं है तो कोई बात नहीं है, आइए आज इस खबर के जरिए भिज्ञ होते हैं।
आधिकारकि वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन करने की मिनिमम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET UG 2026 के लिए कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद पहले खुद को पंजीकृत करें और फिर अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। NTA ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स के साथ अपडेट किया है, जिन्हें आप निम्नवत देख सकते हैं।
आधार eKYC: अब पहचान वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है।
लाइव फोटो: सबमिशन के दौरान आपको एक लाइव फोटो लेनी होगी, जिसकी तुलना आपके आधार फोटो से की जाएगी।
शहर का चुनाव: अब परीक्षा केंद्र आपके दिए गए स्थाई/वर्तमान पते के आधार पर दिए जाएंगे।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।