NEET UG re-exam 2026: NEET री-एग्जाम को लेकर देशभर में हाई अलर्ट, CRPF से रेलवे तक तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात
आखिर इस सर्कुलर में लिखा क्या है?
सर्कुलर के मुताबिक, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को 21 जून को पूरे दिन DTC और DoT बसों में मुफ्त यात्रा की अनुमति होगी। यह सुविधा आने और जाने दोनों यात्राओं के लिए मान्य होगी। छात्रों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए केवल अपना वैध NEET (UG) 2026 एडमिट कार्ड दिखाना होगा। एडमिट कार्ड दिखाकर NEET अभ्यर्थी DTC और DoT की किसी भी बस में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।
अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
दिल्ली सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
सभी डिपो प्रबंधकों को आदेश दिया गया है कि ड्राइवरों और कंडक्टरों को पहले से जानकारी दी जाए।
किसी भी योग्य उम्मीदवार को यात्रा सुविधा से वंचित न किया जाए।
क्षेत्रीय प्रबंधकों को उचित निगरानी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
चेकिंग स्टाफ और टर्मिनल पर्यवेक्षकों को भी इस निर्देश की जानकारी दी जाएगी।
किसी भी शिकायत या समस्या का तुरंत और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
केंद्रीय नियंत्रण कक्ष पूरे दिन इस व्यवस्था की निगरानी और समन्वय करेगा ताकि संचालन सुचारू रहे।
Actress Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत पर नया मोड़, भाई ने सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा कनेक्शन
बता दें कि DTC और DoT के इस फैसले से परीक्षा के दिन छात्रों को परिवहन संबंधी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे।