Monsoon Alert: देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में फ्लाइट्स प्रभावित; दिल्ली-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
किन ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया है?
सेंट्रल रेलवे ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है. इसमें डेली और वीकली दोनों तरह की ट्रेनें शामिल हैं.
डेली स्पेशल ट्रेनें
पुणे-दानापुर डेली स्पेशल (ट्रेन नंबर 01449) का संचालन पहले 15 जुलाई 2026 तक होना था. अब इसे 16 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है. इससे यात्रियों को 75 अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा. इसी तरह दानापुर-पुणे डेली स्पेशल (ट्रेन नंबर 01450), जो पहले 17 जुलाई 2026 तक चलने वाली थी, अब 18 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी. इन ट्रेनों के कोचों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इनमें पहले की तरह 1 एसी 2-टियर कोच, 5 एसी 3-टियर कोच, 6 स्लीपर कोच, 4 जनरल सेकेंड क्लास कोच, 2 सेकेंड सीटिंग कोच और एक ब्रेक वैन लगी रहेगी.
वीकली स्पेशल ट्रेनें भी जारी रहेंगी
सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 6 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवाओं के संचालन को भी आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के जरिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. रेलवे का कहना है कि बढ़ती यात्री संख्या और टिकटों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. फिलहाल ट्रेनों के समय, रूट और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यात्री पहले की तरह इन स्पेशल ट्रेनों में सफर कर सकेंगे.
6 July Ka Rashifal: वृषभ समेत कई राशियों के लिए खुशियों भरा दिन, मिल सकती है बड़ी सफलता और शुभ समाचार; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
ट्रेन संख्या और रूट
- 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर 18 जुलाई – 26 सितंबर, 2026 तक
- 04151 कानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 17 जुलाई – 25 सितंबर, 2026 तक
- 01921 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 23 जुलाई – 1 अक्टूबर, 2026 तक
- 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर 22 जुलाई – 30 सितंबर, 2026 तक
- 01923 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 19 जुलाई – 27 सितंबर, 2026 तक
- 01924 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर 18 जुलाई – 26 सितंबर, 2026 तक
यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी कैसे चेक करें?
अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का समय, रूट और रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें. इसके लिए आप इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं.
NTES- यहां ट्रेन की लाइव लोकेशन और रनिंग स्टेटस देखा जा सकता है.
RailOne मोबाइल ऐप- भारतीय रेलवे का आधिकारिक ऐप, जहां ट्रेन से जुड़ी कई जानकारी मिलती हैं.
IRCTC- टिकट बुकिंग, रिजर्वेशन स्टेटस और यात्रा से जुड़े अपडेट देखने के लिए.
भारतीय रेलवे इंक्वायरी पोर्टल- ट्रेन के समय, रूट, आगमन और प्रस्थान की जानकारी के लिए.