Commercial Cylinders Update : अमेरिका-ईरान युद्ध संकट के बीच एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति सुधरने लगी है। खाद्य विभाग ने शादी-समारोह, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए सोमवार से बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। दरअसल, पहले शादी-समारोह से जुड़े मैरिज गार्डन को 70 फीसदी कोटे के तहत व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन वास्तविक हिस्सेदारी कम थी। अब मैरिज गार्डन और होटल-रेस्टोरेंट को 50 और 60 फीसदी की जगह सीधे 70-70 फीसदी आपूर्ति दी जाएगी। वहीं, अन्य व्यावसायिक सिलेंडर उपभोक्ताओं को भी 70 फीसदी कोटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को जारी हो रहे इस आदेश के लागू होने के बाद मैरिज गार्डन संचालकों और कैटर्स को पहले के मुकाबले 20 फीसदी अधिक सिलेंडर मिल सकेंगे।


