Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी भवन निर्माण को लेकर नया नियम लागू किया गया है। राजस्थान सरकार ने राज्य में अनावश्यक सरकारी भवन निर्माण पर लगाम लगाने के लिए नया नियम बनाया है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 10000 से अधिक सरकारी भवन या तो बेकार हो चुके हैं या फिर उसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। राज्य सरकार के द्वारा अब अनावश्यक सरकारी भवन का निर्माण नहीं कराया जाएगा।


