Weather Update: मार्च महीने की शुरुआत में जिस तरह की गर्मी शुरू हुई थी, मौसम अब ठीक उसका उलट रूप दिखा रहा है। उत्तर और पश्चिमी भारत में जैसे ठंड वापस लौट आई है। मौसम विभाग ने 22 ममार्च के लिए भी यूपी, बिहार और राजदानी दिल्ली समेत 12 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। बारिश की वजह से तापमान सामान्य से तीन या 4 डिग्री कम देखा जा रहा है।
दिल्ली और पहाड़ी इलाकों का मौसम
राजधानी दिल्ली में 22 मार्च को भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हवा की रफ्तार भी 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दिल्ली का तापमान अधिकतम 28 डिग्री औऱ न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभवना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
यूपी-बिहार में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार को भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। श्रावस्ती, गोंडा, बहराइच, आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, लखनऊ, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में बारिश हो सकती है।
बिहार में भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, अररिरिया, पूर्णिया, कटिहार, बांका, जमुई और भागलपुर में हल्की बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और मेघालय में 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।
राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और शनिवार को दिल्ली में फिर से कोहरा छा गया। दिल्ली में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शहर में ठंडी हवाएं चल रही थीं। हालांकि दिल्ली में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, लेकिन ठंडी हवाओं का प्रभाव बना रहा। यह स्थिति दिल्ली में पिछले छह वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन और पिछले पांच महीनों में सबसे स्वच्छ हवा दर्ज किए जाने के एक दिन बाद सामने आई है।
सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम और शुक्रवार को दर्ज किए गए 16 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक था। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक और शुक्रवार के अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस से 5.7 डिग्री अधिक था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली कड़कने की आशंका है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बताया कि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें झुंझुनू जिले का मंडावा सबसे अधिक 18 मिमी बारिश वाला क्षेत्र रहा।
महंगाई की डबल मार: LPG के बाद हाईवे पर सफर भी होगा महंगा, नई दरें 1 अप्रैल से लागू
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रविवार को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी सहित पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान है कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले आदिवासी क्षेत्रों में शनिवार को लगातार पांचवें दिन मध्यम से भारी हिमपात हुआ, जबकि मध्य और निचले इलाकों में व्यापक बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई।
राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और धूप खिली रही, जिससे लोगों को खराब मौसम से राहत मिली। शुक्रवार शाम से सांगला में 20.5 सेंटीमीटर, कल्पा में 18.2 सेंटीमीटर, केलांग में 10.0 सेंटीमीटर, हंसा में 7.5 सेंटीमीटर, गोंडला में चार सेंटीमीटर और कुकुमसेरी में 2.1 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज की गई। कंडाघाट में सबसे अधिक 50 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद जट्टन बैराज, मनाली, शिमला, गोहर और बर्थिन में 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।


