कशिश मेथवानी का जीवन परिचय
कशिश मेथवानी का जन्म मुंबई में 9 जनवरी 2001 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ। उनके पिता वैज्ञानिक रहे हैं और माता शिक्षिका रहीं। बचपन से ही उन्हें शिक्षा, संस्कार और बहु-आयामी विकास की प्रेरणा मिली। कशिश और उनकी बहनों ने शुरुआती शिक्षा आर्मी स्कूल से प्राप्त की।
उन्होंने बायोटेक्नॉलॉजी में एमएससी की डिग्री हासिल की। बाद में आईआईएससी-बेंगलुरु में न्यूरोसाइंस में गामा ब्रेन वेव्स पर शोध किया। जब कशिश काॅलेज में थी, जो उन्होंने एनसीसी में दाखिला लिया था और गणतंत्र दिवस की परेड कैंप के लिए चुनी गईं। इस दौरान अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट ट्रॉफ़ी से नवाज़ा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
सुंदरी से सैन्य अधिकारी तक का सफर
हालांसि सबकुछ करने की इच्छा ने कशिश को सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद कशिश ने ब्यूटी पेजेंट की तैयारी शुरू कर दी। उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 और ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2022 जैसे ब्यूटी टाइटल्स प्राप्त हुए। लेकिन कशिश सिर्फ शो ऑफ तक सीमित नहीं रही।
लेकिन एनसीसी कैंप में रहने के दौरान उन्होंने महसूस किया था उन्हें ट्रेनिंग करना, ग्रुप में रहना और परेड करना बहुत पसंद है। तभी उन्होंने डिफेंस में करियर बनाने का फ़ैसला कर लिया। कशिश ने डिफेंस की प्रवेश परीक्षा की भी तैयारी की। उन्होंने दिन को दो हिस्सों में बांट दिया। सुबह वह एंट्रेंस एग्ज़ाम की तैयारी करतीं और दोपहर के बाद ब्यूटी पेजेंट की।
कशिश की उपलब्धि
ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद साल 2024 में कशिश ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की। इसके साथ ही चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से उनके ऑफिसर बनने का सफ़र शुरू हो गया। कशिश ने 6 सितंबर 2025 को लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया।