PDS Ration Card Verification: मनेन्द्रगढ़ जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सभी राशन कार्डधारी हितग्राहियों के लिए eKYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, नया रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले के सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियों (05 वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर) का eKYC कराया जाना आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


