Train-Flight Advisory: सफर पर निकलने से पहले ध्यान दें! इस तारीख तक स्टेशन और एयरपोर्ट जल्दी पहुंचने की सलाह, जानें वजह
दिल्ली की जनता का पैसा दिल्लीवालों पर खर्च होना चाहिए
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना का लाभ मुख्य रूप से दिल्ली की महिलाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का मानना है कि राजधानी की जनता के टैक्स का पैसा दिल्ली के लोगों के कल्याण पर ही खर्च होना चाहिए। अन्य राज्यों की महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा देने संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिल्ली की बहनों के लिए बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दिल्ली की महिलाओं को बेहतर और व्यवस्थित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली की जनता का पैसा दिल्ली में ही खर्च होना चाहिए और उसका लाभ दिल्ली के लोगों को ही मिलना चाहिए।” उनके इस बयान को सरकार की नई परिवहन नीति और पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड व्यवस्था के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में महिला पार्षदों को अब खुद संभालना होगा जिम्मा, पति-पुत्र समेत रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर सरकार ने लगाई रोक
लाखों महिलाओं ने कराया पंजीकरण
अब तक राजधानी में लाखों महिलाओं को ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं और सरकार इसका दायरा और बढ़ाने की तैयारी में है। डीटीसी द्वारा पहले जारी आदेश के अनुसार, 16 अगस्त से गुलाबी टिकट (पिंक टिकट) केवल उन्हीं महिला यात्रियों को जारी किए जाएंगे, जिनके पास वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा। इसके बाद मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ मुख्य रूप से स्मार्ट कार्ड आधारित प्रणाली के माध्यम से दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में महिला यात्रियों द्वारा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को अपेक्षाकृत धीमी गति से अपनाया जा रहा था। इसे देखते हुए डीटीसी ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया, जिसके तहत बसों और विभिन्न केंद्रों पर महिलाओं को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। परिवहन विभाग का कहना है कि मौजूदा कागज आधारित गुलाबी टिकट व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर स्मार्ट कार्ड आधारित प्रणाली लागू की जा रही है। इससे लाभार्थियों का सटीक रिकॉर्ड तैयार होगा, योजना की निगरानी बेहतर होगी और सार्वजनिक धन के उपयोग में अधिक पारदर्शिता आएगी। सरकार ने सभी महिला यात्रियों से अपील की है कि वे 16 अगस्त से पहले अपना एनसीएमसी (National Common Mobility Card) आधारित पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें, ताकि मुफ्त बस यात्रा की सुविधा बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।