PM Kisan Samman Nidhi : होली आई और चली गई। पर पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त अभी तक नहीं आई है। एक बार फिर हलचल मची है। राजस्थान के 74 लाख किसानों में एक नई उम्मीद जगी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में आ जाएगी। पर अभी तक यह कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, सिर्फ एक संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार जाएंगे। वे बोडोलैंड टेरीटोरियल एरियाज डिस्ट्रिक्ट के कोकराझार में कुछ बड़े सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी यहां एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे।
13 मार्च को हो सकती है घोषणा
ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी 13 मार्च होने वाली रैली में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करने की घोषणा कर सकते हैं। वैसे पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को बनारस में जारी की गई थी। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की गई थी।
Pink Smart Card: ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ कब तक बनवाना है, स्टेप बाय स्टेप तरीका समझिए
किसानों के बैंक खाते में कितने पैसे आएंगे?
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपए भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए दिए जाते हैं।


