बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में श्मशान के पास कथित तंत्र-मंत्र की गतिविधि का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मौके पर कुछ लोगों को पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



