President Droupadi Murmu Ambikapur Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यह सरगुजा संभाग में उनका दूसरा प्रवास होगा। इससे पहले लगभग सात दशक पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अविभाजित सरगुजा के पंडोनगर (सूरजपुर) ग्राम में आए थे। राष्ट्रपति मुर्मू अंबिकापुर में लगभग एक घंटे तक रहेंगी।



