Korean Lover Game: कोरियन लवर गेम का खौफनाक सच, 3 सगी बहनों की जान गई, टास्क सिस्टम कैसे बन गया जानलेवा ट्रैप
प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार पार्किंग व्यवस्था को सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है। वीवीआईपी यानी राष्ट्रपति के काफिले के लिए लालबाग ग्राउंड को आरक्षित रखा गया है, जिसे पी-1 कोड दिया गया है। वहीं, मुख्य मंच पर आसीन होने वाले राजदूतों और विशिष्ट अतिथियों के वाहनों के लिए लालबाग पीटीएस ग्राउंड (वीआईपी-1) तय किया गया है। मीडिया कर्मियों और कार पास धारकों के लिए क्यूरो इंडिया स्कूल के पीछे का मैदान और सनसिटी कॉलोनी में पार्किंग (वीआईपी-2) की व्यवस्था रहेगी, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन कोआर्डिनेशन सेंटर और अमर वाटिका में खड़े किए जाएंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले विशाल जनसमूह की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर के अलग-अलग मार्गों से आने वाले लोगों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग जोन बनाए हैं। रायपुर, भानपुरी, बस्तर, बकावंड और नगरनार मार्ग के साथ-साथ शहर लोहण्डीगुड़ा, गीदम और सुकमा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कुम्हड़ाकोट गणपति रिसोर्ट के सामने वाला मैदान और रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की जगह (पी-7 से पी-9) निर्धारित की गई है।यदि भीड़ अधिक बढ़ती है, तो प्रशासन ने कृषि उपज मंडी और हाटा ग्राउंड को रिजर्व पार्किंग के तौर पर तैयार रखा है। यातायात विभाग ने आम नागरिकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना भी जारी की है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, लालबाग-सनसिटी मार्ग से आमागुड़ा चौक पार्किंग स्थल की ओर जाने की अनुमति वीवीआईपी आगमन से केवल दो घंटे पूर्व तक ही रहेगी।
सीने में दर्द न हो तो भी हार्ट अटैक का खतरा! जानें वो छुपे हुए लक्षण जो बचा सकते हैं आपकी जान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो लोग निर्धारित समय के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, उन्हें मुख्य मार्ग से प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे नागरिकों को चांदनी चौक और नयामुंडा होकर बोधघाट थाना के पीछे से हाटकचोरा मार्ग का उपयोग करते हुए आमागुड़ा पार्किंग स्थल तक पहुंचना होगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात योजना का पालन करें और समय से पूर्व पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।