Pub Fire Incident News: थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह-सुबह एक पब में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग लगने की इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए हैं। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में पब के मेन गेट से आग और धुएं का गुबार निकलते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के बैंकॉक के एक पब में भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और बाद में आग पर काबू पाया। बचाव कर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली।
मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों ने आग लगने की इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। वीडियो में थाईलैंड राजधानी बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित पब के सामने के दरवाजे से आग की भीषण लपटें निकलती और आसमान में घना काला धुआं उठता दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोग वहां से भागने की कोशिश करते हुए भी दिख रहे हैं।
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि 27 लोगों की मौत हुई है और कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लगा। घटना के बाद की तस्वीरों में जले हुए टेबल-कुर्सियां और पब का क्षतिग्रस्त अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।