RailTel Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे आईटी और टेक्निकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है.इस भर्ती के तहत कुल 9 पदों को भरा जाएगा.इस भर्ती की लिए इच्छुक उम्मीदवार 6 अप्रैल तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
रेलटेल की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें डिप्टी मैनेजर (सिस्टम एडमिन) के 3 पद, मैनेजर (डेटाबेस/आईटी) के 4 पद और सीनियर मैनेजर (सिस्टम एडमिन/आईटी) के 2 पद शामिल हैं, यह भर्ती मुख्य रूप से आईटी और तकनीकी क्षेत्र के अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है.
Durg Opium Farming : अफीम किसान ताम्रकार परिवार पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने दुकान पर चलाया बुलडोजर
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई, बीटेक, एमसीए या एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित आईटी क्षेत्र से जुड़े प्रासंगिक तकनीकी सर्टिफिकेट भी होने चाहिए. कंपनी ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे सकती है जिनके पास सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, डेटाबेस मैनेजमेंट और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा अनुभव हो.
रेलटेल की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है.डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.वहीं मैनेजर पद के लिए आयु सीमा 23 से 31 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार सैलरी दी जाएगी. डिप्टी मैनेजर पद के लिए वेतन लगभग 40,000 रुपये से 1,40000 हजार रुपये प्रति माह तक हो सकता है, मैनेजर पद के लिए सैलरी 50000 रुपये से 160000 हजार रुपये के बीच तय की गई है. वहीं सीनियर मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 60000 रुपये से 180000 हजार रुपये तक का मासिक वेतन दिया जा सकता है.इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जायेंगी.
रेलटेल भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट देना पड़ सकता है, जिसमें तकनीकी ज्ञान और कार्य क्षमता चेक की जाएगी . इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन, योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा.
उम्मीदवारों को सबसे पहले रेलटेल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.railtelindia.com से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा.इसके बाद फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी संलग्न करनी होगी.तैयार किए गए आवेदन फॉर्म को निर्धारित पते पर RailTel Corporation of India Limited Plate-A, 6th Floor, Office Block-2,East Kidwai Nagar,New Delhi – 110023, India डाक के माध्यम से भेजना होगा.


