रेलवेभर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडरग्रैजुएटCBT-2 एग्जाम की डेट का ऐलान कर दिया है. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी अपलोड कर दिया गया है. बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर जिन उम्मीदवारों ने CBT-1 परीक्षा क्वालीफाई की है वह ही इस दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. रेलवे बोर्ड के अनुसार, एनटीपीसी अंडरग्रैजुएटCBT-2 परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. वहीं सभी चयनित उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा बहुत जरूरी चरण माना जा रहा है. NTPC UG भर्ती के तहत कुल 3,058 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, रेल क्लर्क के पद शामिल हैं.
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार सिटीइंटीमेशनस्लिप परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले जारी की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवार 9 या 10 दिसंबर 2025 तक यह स्लिपडाउनलोड कर पाएंगे. इस स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी. वहीं सिटीस्लिप के बाद एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर 2025 तक सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा इसे डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा.
परीक्षा के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड
इस बार आरआरबी ने स्पष्ट किया है की परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए आधार कार्ड लाना जरूरी होगा. बायोमेट्रिकवेरिफिकेशन आधार कार्ड के आधार पर ही किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का आधार आरआरबीपोर्टल पर लिंक या ऑथेंटिकेट नहीं है वह जल्द से जल्द rrbapply.gov.inपर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहीं इस बार CBT-2 में कुल 120 मल्टीपलचॉइस के क्वेश्चन पूछे जाएंगे. इनमें 50 सवाल जनरल अवेयरनेस, 35 गणित और 35 जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग के होंगे. इसके अलावा परीक्षा का समय 90 मिनट रखा गया है. परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा जबकि गलत जवाब होने पर 1/3 अंक काटा जाएगा.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।