RRB JE Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती में नई रिक्तियां शामिल की हैं। पहले इस भर्ती के तहत 3,993 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। अब रिक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 4,029 हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। भर्ती से संबंधित आवेदन और अन्य जरूरी निर्देश आरआरबी की आधिकारिक सूचना के अनुसार ही मान्य होंगे।


