उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क है। मैदानी क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, जो न केवल गर्मी बढ़ाएंगी बल्कि दृश्यता और वायु गुणवत्ता पर भी असर डाल सकती हैं। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में धूप तेज हो रही है, जिससे बर्फ पिघलने की गति और दिन के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है।
Aaj ka Rashifal 29 March 2026 : दांपत्य, करियर और धन में क्या कहती है आपकी राशि, जानें पूरा भविष्यफल
जैसलमेर और बाड़मेर में ‘लू’ का अलर्ट
वहीं, राजस्थान में गर्मी ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे पश्चिमी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। यहां लू जैसे हालात बनने लगे हैं। राजधानी जयपुर में भी दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।
गुजरात और मुंबई में कहीं ज्यादा गर्मी
गुजरात में गर्मी का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है, जहां पारा 35 से 39 डिग्री तक जा पहुंचा है। तेज गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया है। वहीं, मुंबई में समुद्री नमी के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। यहां तापमान भले ही 30-33 डिग्री हो, लेकिन महसूस होने वाली गर्मी कहीं ज्यादा है।
Rajasthan News : राजस्थान के इस स्टेशन को मिली बड़ी सौगात, अब यहां भी रुकेगी वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा आसान
दक्षिण भारत में प्री-मानसून की फुहारों से राहत
वहीं, दक्षिण भारत में मौसम मेहरबान दिख रहा है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट आएगी।