Raipur Telibandha Shootout: तेलीबांधा शूटआउट की सुपारी देने वाले गैंगस्टर मयंक सिंह को 9 जनवरी तक जेल भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। मयंक की 4 दिन की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया था। पुलिस का दावा है कि 4 दिनों की पूछताछ में मयंक ने शूट आउट को लेकर कई राज़ उगले हैं। जिनकी तस्दीक के लिए छानबीन करेगी। मयंक सिंह कोई मामूली अपराधी नहीं है, बल्कि वह झारखंड के कुख्यात अमन साव गैंग का सबसे भरोसेमंद और खतरनाक गुर्गा माना जाता है।


