Rajasthan Board Alert: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं बोर्ड की दो विषयों की परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। 17 फरवरी को होने वाली कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल परीक्षा तथा 24 फरवरी की चित्रकला परीक्षा अब सुबह की बजाय दोपहर की पाली में कराई जाएंगी। पहले ये परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तय थीं, लेकिन अब इनका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। बोर्ड सचिव ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर इसकी पुष्टि की है।


