राजस्थान में लव मैरिज और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कानून की मांग उठने लगी है. मांग की जा रही है कि गुजरात की तर्ज पर मैरिज एक्ट में संशोधन किया जाए. इस संबंध में रतनगढ़ (चूरू) विधायक पुसाराम गोदारा अगले सत्र में प्रस्ताव लाएंगे. पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विधायक गोदारा का कहना है, “लव मैरिज और लिव-इन रिलेशन जैसे मामलों पर किसी प्रकार का प्रतिबंध लगाया जाए. आगामी विधानसभा सत्र में इस विषय पर प्रस्ताव लाकर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक तौर पर विकत स्थिति बनती है और इस पर रोक लगे, ऐसी सदन की भी इच्छा है.


