Delhi Pensioner Scheme : दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन पर सख्ती, जियो ट्रैकिंग और डोर-टू-डोर सर्वे से होगा लाभार्थियों का सत्यापन
कैसे काम करता है यह सिग्नल?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस चौराहे पर हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो कंप्यूटर विजन तकनीक पर काम करते हैं। यह कैमरा सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को लाइव गिनता है। अगर एक तरफ भीड़ ज्यादा है और दूसरी सड़क खाली है, तो एआई सिस्टम तुरंत खाली सड़क को ‘लाल’ और भीड़ वाली सड़क को हरा कर देता है। पहले जहां लोगों को ढाई मिनट तक खड़ा रहना पड़ता था, अब महज 10 से 60 सेकंड में रास्ता साफ हो रहा है।
पेट्रोल बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा
गौरतलब है कि इस सिस्टम को उदयपुर की ही एक लोकल कंपनी ने तैयार किया है। कंपनी के प्रतिनिधि उदय शुक्ला ने बताया कि पिछले 4 महीनों के ट्रायल के दौरान इस चौराहे से लगभग 50 लाख वाहन गुजरे। डेटा से साफ हुआ है कि इस तकनीक की वजह से लोगों का कीमती समय और पेट्रोल दोनों बच रहा है, जिससे शहर के प्रदूषण स्तर में भी गिरावट आई है।
Toll Plaza New Rule: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर बड़ा बदलाव, कैश पेमेंट बंद, FASTag और UPI से ही होगा भुगतान
नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं
अगर कोई व्यक्ति चौराहे पर हथियार लेकर निकलता है, तो एआई कैमरा उसे तुरंत पहचान कर पुलिस को अलर्ट भेज देगा। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ट्रिपलिंग करने वालों का यह सिस्टम खुद ही फोटो खींचकर चालान काट देगा। जानकारी के अनुसार इसकी विस्तृत रिपोर्ट पुलिस विभाग को सौंप दी गई है और जल्द ही पूरे उदयपुर शहर में इसे लागू किया जा सकता है।