Rajasthan Private Bus : राजस्थान में पिछले चार दिन से चल रही निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल आखिरकार गुरुवार देर रात खत्म हो गई। जयपुर कलेक्टर के साथ हुई अहम बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने और बाकी मांगों को विधानसभा सत्र के बाद पूरा करने के आश्वासन के बाद ऑपरेटरों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। इसके बाद गुरुवार रात से ही बसों का संचालन शुरू हो गया है।
परिवहन मुख्यालय में हुई इस बैठक के बाद अब प्रदेशभर में करीब 35 हजार निजी बसें आज रात से दोबारा सड़कों पर दौड़ती नजर आई, जिससे होली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि होली पर भारी संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन करते हैं।
दिल्ली में शराब पीना पड़ेगा महंगा, नई आबकारी नीति में अलग-अलग श्रेणियों पर 10% तक बढ़ा लाइसेंस शुल्क
इससे पहले तीन दिन तक निजी बस ऑपरेटरों और सरकार के बीच वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद फिर गुरुवार रात 10 बजे परिवहन मुख्यालय में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, कलक्टर जितेंद्र सोनी के साथ बस ऑपरेटर्स की वार्ता हुई। वार्ता में सहमति बनी कि विधानसभा के बाद मांगों को विचार किया जाएगा। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित हो रही कार्रवाई को लेकर नियम संशोधन को लेकर परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। इसके अलावा अन्य मांगों पर कानूनी राय लेकर समाधान किया जाएगा।


