Rajasthan SI Exam 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग की उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी 2025 का आज दूसरा दिन है। यह परीक्षा प्रदेश के 41 शहरों में 1174 केंद्र पर हो रही है। भर्ती 1015 पदों के लिए है। परीक्षा के तय कार्यक्रम अनुसार, सोमवार (6 अप्रेल) को द्वितीय चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें भी दो सत्र होंगे। प्रातः 11 से 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का पेपर होगा। आयोग ने सभी केंद्र प्रभारियों को सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि आगामी चरण भी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूर्ण हो सके।उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के प्रथम चरण का आयोजन रविवार को प्रदेश के 26 जिलों में शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ। प्रथम चरण की परीक्षा के लिए कुल 3,85,020 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से प्रथम सत्र (सामान्य हिंदी) की परीक्षा में 2,32,470 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि द्वितीय सत्र (सामान्य ज्ञान) में 2,30,863 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।


