दिल्ली में हवा हुई ‘खतरनाक’: GRAP-3 लागू, सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% कर्मचारियों को WFH का आदेश
देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे इस अभियान में राजस्थान अकेला ऐसा राज्य है जहां 3000 से अधिक बूथों पर 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. कई पंचायतें भी पूर्ण डिजिटाइजेशन की ओर बढ़ रही हैं. BLO सम्मान अभियान भी तेजी से आगे बढ़ा है और अब 1800 से ज्यादा उत्कृष्ट बूथ लेवल ऑफिसर्स सम्मानित किए जा चुके हैं.
Hidma Supporters: इंडिया गेट प्रदर्शन में हिडमा समर्थकों पर FIR दर्ज, राष्ट्रीय एकता खतरे में डालने की धारा जोड़ी गई
बाड़मेर 85 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ पहले नंबर पर
जिला स्तर पर बाड़मेर 85 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है. वहीं बालोतरा और सलूंबर जिले भी 80 प्रतिशत से अधिक अपलोडिंग के साथ शीर्ष जिलों में शामिल हैं. विधानसभा क्षेत्रों में बायतु 90 प्रतिशत से अधिक प्रपत्र अपलोड कर प्रदेश में सबसे आगे है. बाड़ी और वैर भी क्रमश: 88 और 87 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. कुल 26 विधानसभा क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है.
CEC ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की सराहना की
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की सराहना की और जहां प्रगति धीमी है, वहां BLOs को अतिरिक्त संसाधन, डिजिटल उपकरण और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. प्रदेश में अब तक 3000 से अधिक BLO अपने बूथ पर 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर चुके हैं. बीते पाँच दिनों में बालोतरा, करौली, सीकर, डूंगरपुर और झुंझुनूं ने सबसे तेजी दिखाई है, जबकि जयपुर, ब्यावर, अजमेर, पाली और सिरोही में गति धीमी रही.