तेल संकट के बीच Oil India Limited की बड़ी उपलब्धि, राजस्थान में क्रूड ऑयल उत्पादन 70% बढ़ा
हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की पहल
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिओम अत्री के मुताबिक यह अभियान राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की पहल पर शुरू किया गया है. इसका शुभारंभ 20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति सूर्यकांत की मौजूदगी में साइबर लॉ पर आयोजित राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया था.
कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सेशन
अभियान के तहत कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कॉमन सेशन आयोजित होंगे. बताया गया है कि एक ही दिन में 4 लाख से ज्यादा छात्रों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य है. यह अभियान पूरे साल चलेगा और हर महीने के हर मंगलवार को अलग-अलग विषयों पर सत्र होंगे. इसके बाद दैनिक जीवन से जुड़े कानूनों, संवैधानिक अधिकारों, विधिक सहायता, बाल अधिकार, महिला अधिकार और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर भी जानकारी दी जाएगी.
दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री अब पूरी तरह पेपरलेस, डिजिलॉकर में मिलेंगे सभी दस्तावेज
इस पहल के जरिए विद्यार्थियों में न सिर्फ विधिक जागरूकता बढ़ाने, बल्कि जिम्मेदारी और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान के तहत जज स्कूलों में ‘कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटी’ भी लेकर जाएंगे. यह पेटी पूरे दिन स्कूल परिसर में रखी जाएगी, जिसमें छात्र अपनी परेशानी लिखकर डाल सकेंगे. इन शिकायतों पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम कार्रवाई कर समाधान निकालने की कोशिश करेगी.