Ranthambore tiger reserve: सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बढ़ती अनियमितताओं पर वन प्रशासन सख्त है. रणथंभौर में जिप्सी कैंटर समेत पर्यटक वाहन में अच्छी गुणवत्ता के डेश कैमरे लगाना अनिवार्य हैं. इस संबंध में उप वन संरक्षक (पर्यटन) संजीव शर्मा ने आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक, सभी वाहन मालिकों को सफारी वाहनों में जल्द कैमरे लगाकर कार्यालय को सूचित करना होगा. प्रशासन का कहना है कि इससे सफारी के दौरान पर्यटक वाहनों के टाइगर के नजदीक वाहनों को ले जाने और अन्य अनियमितताओं पर रोक लग सकेगी. अगर कोई वाहन चालक नियम तोड़ता है तो डैश कैमरे में रिकॉर्डिंग के आधार पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा सकेगी.


