राजस्थान में लव मैरिज और लिव-इन पर बैन की मांग, कहा गया – मां-बाप की मंजूरी के बिना शादी न हो मान्य
अचानक सामने आया टाईगर आरबीटी- 2511
जानकारी के मुताबिक रणथंभौर की आरोपीटी रेंज के सुल्तानपुर वन नाके के तहत आने वाले गाडा डूब वन क्षेत्र में वनकर्मी निरंजन और होमगार्ड जितेंद्र शर्मा बाईक से रूटीन गस्त कर रहे थे. इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर अचानक टाइगर RBT-2511 उनके रास्ते में आ खड़ा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाइगर पूरी तरह से एग्रेसिव मूड में था और उसकी नजरें सीधे वनकर्मियों पर जमी थीं.
बाइक छोड़कर जान बचाकर भागे कर्मचारी
टाइगर को हमला करने की पोजीशन में देख वनकर्मियों ने समझदारी दिखाई और बिना देर किए अपनी सरकारी बाइक वहीं पटकी और सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ लगा दी. गनीमत रही कि टाइगर ने उनका पीछा नहीं किया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
बाइक की सीट पर उतारा सारा गुस्सा
वही कुछ देर बाद जब स्थिति शांत हुई और कर्मचारी वापस लौटे,तो नजारा देखकर वह हैरान थे. गुस्से से भरे टाइगर ने मौके पर खड़ी बाइक की सीट को अपने नुकीले पंजों और दांतो से फाड़कर बुरा हाल कर दिया था. वही, पार्क भ्रमण पर निकले एक पर्यटक जिप्सी में सवार पर्यटकों ने इस खौफनाक मंजर को देखा था , जिसमें टाईगर बाईक को बुरी तरह नोच रहा था.
दिल्ली में साफ हुई हवा, AQI गिरकर 97 पर पहुंचा; बारिश और तेज हवाओं से मिला प्रदूषण से राहत
चौपहिया वाहनों की उठ रही मांग
वन्यजीव विशेषज्ञों की मानें तो टाईगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट वाले इलाकों में कुछ टाइगर एग्रेसिव बिहेवियर के होते हैं. ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए विभाग को वनकर्मियों को चौपहिया वाहन उपलब्ध करवाने चाहिए. जिससे गस्त के दौरान वनकर्मियों को सुरक्षा मिल सके.