रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसी छाई है कि 5 ही दिनों में इसने 761 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर जैसा क्रेज था, ये बात साफ हो चुकी थी कि ये बॉक्स ऑफिस को धुआं-धुआं कर देगी, लेकिन जिस रफ्तार से ये फिल्म दौड़ रही है उससे लगता है ये 2000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके ही दम लेगी। फिल्म के सभी कलाकारों और इनके अभिनय की चर्चा जोरों पर है। रणवीर सिंह पर भी दर्शक प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच धुरंधर 2 के एक एक्टर का पोस्ट चर्चा में है, जिन्होंने बताया कि कैसे धुरंधर 2 के सेट पर उनके चलते एक हादसा हो गया था और रणवीर सिंह को भी इसमें चोट आई थी। एक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि एक सीन के दौरान उनसे 2 सेकेंड की देरी हुई और सेट पर उनके चलते रणवीर चोटिल हो गए। इस पूरी घटना पर रणवीर का रिएक्शन कैसा था, गुरसेवक ने इसके बारे में भी बताया है।
Texas Oil Refinery Blast : टेक्सास की तेल रिफाइनरी में भीषण धमाका, आसमान छूती आग-धुएं की लपटें; लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा
गुरसेवक ने रणवीर सिंह के साथ एक सेल्फी शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘रणवीर सिंह भाई इतने प्यारे इंसान और शानदार कलाकार क्यों हैं, मैं आपको एक कहानी बताता हूं। हम अमृतसर के जहाज घर में एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे, जो फिल्म में भी है। मैं रणवीर सिंह के पीछे था और मेरे पास एक बम था, जिसे मुझे आगे जाकर सेट करना था। उसके बाद मुझे ट्रैक्टर के पास जाकर टायरों के बीच खुद को सुरक्षित करना था और फिर रणवीर सिंह को मुझे कवर करना था, जैसा कि एक्शन मास्टर जी ने बताया था। हमने बहुत रिहर्सल की थी और सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा था। लेकिन, पता नहीं कैसे मुझसे गलती हो गई और बम सेट करने में 2 सेकंड ज्यादा लग गए। जैसे ही मैं वहां से निकला, मेरी और रणवीर भाई की बहुत ज़ोरदार टक्कर हो गई। जैसे 70 की स्पीड से कोई चीज आकर टकरा जाए। मैं टायरों में जा गिरा और वह मेरे ऊपर आ गिरे।’
रणवीर को लगी चोट
गुरसेवक सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘उनकी गन मेरे पेट में लगी और मेरी गन की नली उनकी कोहनी में लगी। वो उठकर वहां से हट गए। उन्हें भी चोट लगी थी, लेकिन मैं बेहोशी जैसी हालत में पड़ा था और मुझे डर लग रहा था कि कहीं उन्हें ज्यादा चोट न लग गई हो। पूरी टीम उनके पीछे दौड़ पड़ी। लगभग 15 सेकंड बाद टीम को पता चला कि मैं भी वहीं पड़ा हूं। डॉक्टर मेरे पास आया, चेक किया और कहा कि मेरे पेट में ज्यादा चोट लगी है और सूजन आ गई है। तभी आदित्य धर सर भी आए। उन्होंने मुझे हौसला दिया और कहा, “एक्शन में ऐसा हो जाता है, तुम डरना मत।” मैंने उनसे कहा कि रणवीर सर को भी चोट लगी है। उन्होंने कहा, “कोई बात नहीं, तुम रिलैक्स करो, ये शूट का हिस्सा है,” और डॉक्टर से कहा कि ठीक से चेक करें।’
Team India Squad for T20 Series: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, अनुष्का शर्मा को पहली बार मिला मौका
हाल-चाल जानने पहुंचे रणवीर
‘जब ये बात रणवीर सिंह को पता चली, तो वो खुद मेरे पास आए। मैंने डरते हुए पहले ही कह दिया, ‘सर, सॉरी, मेरी गलती थी।’ मैं रोने की हालत में था- एक तो डर, दूसरा दर्द। लेकिन भाई ने मुझे एक मिनट में ही रिलैक्स कर दिया। उन्होंने कहा, “गुरसेवक, कोई बात नहीं,” और मुझे गले लगा लिया। हम लगभग एक मिनट तक ऐसे ही खड़े रहे। मेरी आंखें भर आईं। मैं उनके प्यार से पूरी तरह भावुक हो गया। फिर उन्होंने मेरी चोट देखी और पूछा, “तुम शूट कर लोगे या ब्रेक चाहिए?” मैं भी हिम्मत में आ गया और कहा, “आखिरी सीन ही है, जब आप कर रहे हो तो मैं भी कर लूंगा।” मैंने पूछा, “सर, आपको कितनी चोट लगी?” उन्होंने कहा, “कोहनी पर लगी है, एक्सरसाइज करते समय थोड़ी दिक्कत होगी, लेकिन कोई बात नहीं, आओ सीन करते हैं।” फिर हमने वो सीन पूरा किया। ये बात शूट के तीसरे दिन की है। उसके बाद हमने 35 दिन और शूट किया।’