आज का राशिफल मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)
थोड़े व्यवधान आएंगे लेकिन इरादों की दृढ़ता और परिश्रम से व्यवस्था संभालने में सफल रहेंगे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को संभालने में थोड़ा तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। भावनात्मक संबंधों से ऊर्जा मिलेगी।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 9
आज का राशिफल वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
पुराने विवाद उभरने से भावनात्मक संबंधों से तनाव मिल सकता है। प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं लोगों को सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। अलग-अलग गतिविधियों से धन का आगमन होने की संभावना है।
शुभ रंग : ऑफ व्हाईट
लकी नंबर : 4
आज का राशिफल मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
कार्य प्रभार बदलने की संभावना रहेगी। उच्च अधिकारियों का विरोध करना महंगा पड़ सकता है। जब तक पूरी व्यवस्था न हो बड़े आश्वासन देने से बचना होगा। प्रेम संबंधों में साथी की अपेक्षाओं को पूरा करके आपसी सद्भाव बढ़ाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग : लाईट ग्रीन
लकी नंबर : 7
आज का राशिफल कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)
पुराने विवादों को सुलझाने का सही समय है। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को धैर्य और दूरदर्शिता से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ रंग : डार्क यलो
लकी नंबर : 1
आज का राशिफल सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)
अलग-अलग प्रकार की कई गतिविधियों में जूटे हुए रह सकते है। परिश्रम का फल तत्काल मिलने से उत्साहित रहेंगे। आलोचक कार्य करने की पद्धति पर सवाल उठा सकते हैं। आर्थिक लाभ उम्मीद से ज्यादा रहेंगे।
शुभ रंग : महरून
लकी नंबर : 8
आज का राशिफल कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)
नए व्यापार में संबंधित पक्षों पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा। सूझबूझ से नए अवसरों की सही पहचान सफलता और आर्थिक सुरक्षा दोनों दिला सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव रह सकता है।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 8
आज का राशिफल तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)
कार्य स्थल पर व्यर्थ के विवादों के कारण कठिनाई महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलना मुश्किल रहेगा। नए संपर्क भाग्योदय में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। राजनीति में नई भूमिका मिलने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग : ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 1
आज का राशिफल वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)
अधूरे कार्य आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। प्रतियोगिता में सफलता के साथ सम्मान भी मिलेगा। विरोधियों को कूटनीतिक प्रयासों से संभालने की जरूरत रहेगी। शासन प्रशासन से जुड़े कार्यों में थोड़ा तनाव रह सकता है।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 6
आज का राशिफल धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)
अपने लोगों द्वारा ही छले जाने का प्रयास किया जा सकता है। भावनात्मक संबंधों में स्थाई दरार आने की संभावना रहेगी। आरोप प्रत्यारोप लगाने से बचना होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आत्मिक शांति अनुभव करेंगे।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 5
आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)
आकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है। मेहमानों और मित्रों के साथ प्रसन्नचित्त रह सकते हैं। तकनीकी दक्षता से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बहुत सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 8
आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)
महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का सही समय है। ऊर्जावान महसूस करेंगे। लोगों की मदद स्वतः मिलती चली जाएगी। गृह कलह से सावधानी रखनी होगी। छोटे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 3
आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)
व्यवसायिक गतिविधियों में दूर दृष्टि से फैसले लेने होंगे। अतिरिक्त धन की आवश्यकता के लिए मित्रों या परिवारजनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। आशंका जनित भय मन पर हावी रह सकता है।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 9
5 एकड़ 62 डिसमिल में फैली अफीम की खेती पर चला बुलडोजर, 360 डिग्री कैमरे से रखी जा रही थी निगरानी
10 March Love Rashifal –
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए दिन यादगार रह सकता है, क्योंकि आप साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। कोई मन की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस समय जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच प्यार और समझ बढ़ेगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए दिन बदलावों से भरा रहेगा, क्योंकि अगर आप सिंगल हैं, तो किसी रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि, दिन भावनात्मक रूप से अच्छा रहेगा और साथी का साथ सुकून देगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव के योग बन सकते हैं। इस समय आप दोनों मिलकर कोई नया घर या वाहन खरीद सकते है। इस दौरान प्रेमी अपने दिल की बात भी कह सकता है, जिससे आपका दिन खास बन सकता है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर किसी बात को लेकर मन में उलझन थी, तो बातचीत से चीजें सुलझ सकती हैं। इस समय धैर्यवान रहें और साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा और आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज सिंह राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहेगी। सिंह राशि वालों को आज साथी से मिलने का अच्छा अवसर मिल सकता है। इस दौरान आप पार्टनर से मैसेज के जरिए भी दिल की बात साझा कर सकते हैं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा गंभीर होकर सोच सकते हैं। खास बात यह है कि, साथी के साथ खुलकर बातचीत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस समय अगर कोई गलतफहमी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन पुराने रिश्तों को फिर से ताजा कर सकता है। शाम का समय किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत या मुलाकात में बीत सकता है। वैवाहिक जीवन मजबूत होगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपकी भावनाएं थोड़ी तेज हो सकती हैं और आप साथी से दिल की बातों को कहेंगे। इस समय आप धैर्य और समझदारी से काम करें और बातचीत से गलतफहमियों को दूर करते हुए रिश्तों में ऊर्जा लेकर आएंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है। साथी के साथ भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है। इस समय सिंगल लोगों के लिए भी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात के योग बनेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आएंगे। जो लोग अपने रिश्ते को लेकर चिंतित थे, उन्हें आज सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। क्रश के साथ कोई मूवी प्लान करेंगे और परिवार की तरफ से भी रिश्ते को समर्थन मिल सकता है।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके और साथी के बीच उन विषयों पर भी बातचीत हो सकती है, जिनका जवाब जानना आप चाहते थे। इस समय संयम से पेश आना उचित रहेगा। इससे रिश्ते में भरोसा और मजबूत होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों के लिए दिन भावनात्मक रूप से खास रह सकता है। कोई अपना व्यक्ति जीवन में खास स्थान बना सकता है। रिश्तों में सच्चाई और अपनापन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और कोई पार्टी आप कर सकते हैं।


