Rashifal 26 February 2026: राशिफल के अनुसार, 26 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष राशि
आज के दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा. उनकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं. परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी. घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं. जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे.
- भाग्यशाली अंक: 9
- भाग्यशाली रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं.
वृषभ राशि
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाओं के लटकने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे. जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा. विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं,जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है.
- भाग्यशाली अंक: 6
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं.
मिथुन राशि
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपको अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा,नहीं तो आप कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी, आपको कोई नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका आपको लाभ नहीं मिलेगा.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें.
कर्क राशि
आज के दिन आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे,लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं. आप अपने कौशल से कोई बड़ा काम करके सफलता पा सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी. कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा.
- भाग्यशाली अंक: 2
- भाग्यशाली रंग: दूधिया सफेद या चांदी
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.
सिंह राशि
आज के दिन नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी. मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन आप उसे धैर्य बनाकर करें तो वह उसे समय से पूरा करने में आप सफल रहेंगे.
- भाग्यशाली अंक: 1
- भाग्यशाली रंग: नारंगी या सुनहरा
- उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आज आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है. व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा. आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा. आप अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे. मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं. आपको नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा,इसलिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
- उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं.
तुला राशि
आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट डगमगा सकता हैं,इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी. पिताजी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे. स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा,जिसके कारण परिवार के सदस्य नाखुश रहेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपको कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है. आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है. यदि आपको कुछ कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक आपको निजात मिलेगी. विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
- भाग्यशाली अंक: 7
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें.
धनु राशि
आज के दिन आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी. नव प्रेम का आगमन हो सकता है. आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी. आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. क्या न करें- आज के दिन कहीं भी पूंजी का निवेश ना करें.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: महरून
- उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
मकर राशि
आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी,उसके बाद ही आपको उनसे सफलता मिलेगी,लेकिन आपको आज किसी पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा व लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
कुम्भ राशि
कार्यक्षेत्र में आप अपने रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह आपके किसी काम में आपकी मदद नहीं करेंगे. परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है. आर्थिक स्थिति की यदि आपको चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी जिसके कारण आप अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: काला या आसमानी
- उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है,इसलिए आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है,इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं. छोटे व्यापारी आज कुछ परेशान नजर आएंगे.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा या पीला
- उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें.
26 February Love Rashifal –
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका प्रेम जीवन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आप किसी खास व्यक्ति को अपनी सहजता और आकर्षण से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बातचीत के दौरान आप दोनों के बीच गहरी समानताएं और समझ विकसित होगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
पार्टनर से जुड़ी कुछ बातों को लेकर बेचैनी हो सकती है। हाल ही में किसी से मिलने या डेट तय करने की कोशिशें सफल नहीं हो रही हैं, लेकिन आपके दोस्त मददगार साबित होंगे और स्थिति संभालने में मदद करेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज कुछ नजदीकी रिश्तों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। आपका पार्टनर रिश्ते की गंभीरता पर चर्चा करना चाह सकता है। यह तय करने का समय है कि आपका रिश्ता आगे किस दिशा में बढ़ेगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आप रोमांच और नए अनुभवों के मूड में रहेंगे। आप पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा या एडवेंचर का प्लान बना सकते हैं, जो आपके रिश्ते में नई ऊर्जा और ताजगी लाएगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज आप अपने पार्टनर के लिए कोई खास उपहार चुन सकते हैं। यह तोहफा उनके दिल को छू जाएगा और आपके बीच एक यादगार पल पैदा करेगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आप आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो अलग और खास है। यह रिश्ता सामान्य नहीं होगा, बल्कि एक अनोखा जुड़ाव और अनुभव देगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज अचानक पुराने किसी मित्र से संपर्क हो सकता है। यह दिन यादगार बन सकता है। अकेले लोग किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका पा सकते हैं, और शाम पुराने कनेक्शन के साथ बित सकती है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज आपकी भावनाएं थोड़ी अस्थिर रह सकती हैं – कभी बहुत प्यार तो कभी दूरी। कोशिश करें कि आपका मूड संतुलित रहे, ताकि इसका असर पार्टनर पर न पड़े।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज कुछ पुरानी यादें या रिश्ते अचानक सामने आ सकते हैं। यह पल आश्चर्यजनक हो सकता है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी और पुराने रिश्ते को फिर से जोड़ने का मौका भी मिल सकता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आप और आपका पार्टनर किसी नए और रोमांचक अनुभव के लिए योजना बना सकते हैं। यह मौका आपके रिश्ते को नई दिशा और उत्साह देने वाला होगा।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
दिन रोमांच और मजेदार गतिविधियों से भरा रहेगा। आप पार्टनर के साथ वॉटर स्पोर्ट्स, बंजी जंपिंग या अन्य मजेदार अनुभव कर सकते हैं। दिन का समापन किसी बेहतरीन डिनर के साथ होगा, जो आपके रिश्ते को और नज़दीक लाएगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके समय और सहयोग की उम्मीद रखेंगे। उनका मूड थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, इसलिए बहस से बचें और उन्हें थोड़ा स्पेस दें। कल सब कुछ अपने आप सामान्य हो जाएगा।


