Monsoon Update: देशभर में मौसम का दोहरा असर, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं भीषण लू, मॉनसून पर बड़ा अपडेट
घर बैठे अधिकारी सीधे आपकी बात सुनेंगे
दरअसल, अब खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग राशन से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए हर महीने के दूसरे और चौथे बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे तक ऑनलाइन जनसुनवाई बैठक आयोजित करता है. इस बैठक में घर बैठे ऑनलाइन ही जुड़ा जा सकता है और अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकती है. Webex के माध्यम से घर बैठे अधिकारी सीधे आपकी बात सुनेंगे और समाधान की प्रक्रिया शुरू करेंगे.
इन समस्याओं का होगा निवारण
राशन से जुड़ी किसी भी समस्या, जैसे राशन न मिलना, कम राशन मिलना, नाम जुड़वाना या कटवाना, डीलर का व्यवहार या ई-पॉश (e-PoS) मशीन से जुड़ी दिक्कत के समाधान के लिए अब खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) के अधिकारी सीधे आपकी बात सुन रहे हैं. भारत सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन जनसुनवाई या शिकायत निवारण बैठक शुरू की है.
ऑनलाइन जनसुनवाई में कैसे जुड़ें
- हर महीने के दूसरे और चौथे बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे तक
- प्लेटफॉर्म- Webex वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से
- लिंक- आप DFPD की आधिकारिक वेबसाइट (dfpd.gov.in) पर उपलब्ध लिंक या सीधे bharatvc.nic.in के माध्यम से जुड़ सकते हैं.
- यह लिंक केवल बुधवार को बैठक के समय ही एक्टिव होता है.
SSC भर्ती 2026: अपर डिवीजन क्लर्क समेत 227 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
अन्य शिकायत निवारण के लिए क्या करें?
अगर आप ऑनलाइन बैठक में नहीं जुड़ पा रहे हैं, तो इन माध्यमों का उपयोग करें. IVRS नंबर- 14457, टोल-फ्री नंबर 1967 (8am-8pm) इसके अलावा WhatsApp नंबर 9868200445 या ऑनलाइन शिकायत वेबसाइट nfsa.gov.in पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.