दिल्लीवासियों को झटका! अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, जानें बढ़ोतरी की बड़ी वजह
बार-बार बदल रही हैं तारीखें
बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया और कई प्लेटफॉर्म्स पर 20 मार्च को रिजल्ट आने का दावा किया गया था। उसके बाद 23 मार्च की चर्चा तेज हुई, लेकिन बोर्ड ने अब साफ कर दिया है कि सोमवार को नतीजे घोषित नहीं किए जाएंगे। दरअसल, बोर्ड प्रशासन रिजल्ट को अंतिम रूप देने में जुटा है और नई तारीख का ऐलान जल्द ही आधिकारिक तौर पर किया जाएगा।
19 लाख छात्रों की सांसें अटकीं
गौरतलब है कि इस बार राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं में भारी भीड़ उमड़ी थी। आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं बोर्ड में करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वहीं 12वीं बोर्ड (तीनों संकाय) में लगभग 9 लाख परीक्षार्थी हैं। कुल 19 लाख के करीब छात्र रिजल्ट की राह देख रहे हैं।
फरवरी में ही खत्म हो गई थीं परीक्षाएं
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को ही निपट गई थीं। बोर्ड की योजना तो 30 मार्च तक हर हाल में रिजल्ट देने की थी, लेकिन 10वीं की तारीख खिसकने से अब 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजों में भी देरी होने की आशंका बढ़ गई है।
मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा: Israel-United States का Iran पर बड़ा हमला, 40 ऊर्जा ठिकाने तबाह
अंक सुधारने का सुनहरा मौका
इस बार बोर्ड ने एक अच्छी पहल भी की है। अगर किसी छात्र के नंबर कम आते हैं, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड मई-जून में दूसरा सेशन आयोजित करेगा, जिसमें छात्र अधिकतम 3 विषयों में अपने नंबर सुधार सकेंगे। रिजल्ट टलने की खबर से छात्रों में बेचैनी और तनाव बढ़ गया है, खासकर उनके बीच जो आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं। अभिभावकों की मांग है कि बोर्ड को एक तय तारीख बतानी चाहिए ताकि बच्चों का भ्रम दूर हो सके।