CG Crime News: रायपुर के सटोरिए गोवा से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, करोड़ों का कारोबार उजागर
कौन हैं जानवी जिंदल
जानवी महज 18 साल की है। वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। जानवी के पिता का नाम मुनीश जिंगल हैं जिनके सहयोग से जानवी ने 11 गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाए। जानव फ्रीस्टाइल स्केटिंग में 6 नए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर भारत की पहली ऐसी महिला बन गई हैं जिनके नाम कुल 11 गिनीज़ रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस उपलब्धि ने उन्हें पूरे देश में दूसरा सबसे अधिक गिनीज रिकाॅर्ड रखने वाला व्यक्ति बना दिया है। इसके पहल सिर्फ सचिन तेंदुलकर 19 रिकाॅर्ड बना चुके हैं।
कैसे बनीं रिकॉर्ड क्वीन?
जानवी बचपन से ही सीखने और एक्सप्लोर करने के प्रति बेहद उत्सुक रहीं। उनकी मां डॉक्टर और पिता बिजनेसमैन हैं। घर में पढ़ाई और अनुशासन का माहौल हमेशा से रहा। लेकिन केवल संसाधन नहीं, जानवी की लगन वह ताकत थी जिसने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। जानवी ने अब तक जिन 11 रिकॉर्ड्स को हासिल किया है। उनमें तेज गति से पुश-अप्स, अनूठे बैलेंसिंग स्किल्स, मल्टीटास्किंग प्रेपरेशन, स्पीड-बेस्ड फिटनेस मूवमेंट्स और हाई कौऑर्डिनेशन टास्क्स जैसे कई कठिन चैलेंज शामिल हैं।
कई रिकॉर्ड्स के लिए उन्हें महीनों सुबह-शाम ट्रेनिंग लेनी पड़ी। छह सात घंटे रोजाना अभ्यास करना पड़ा। सबसे बड़ी बात वे हर असफल प्रयास के बाद और मजबूत होकर उठीं। जनवी की सफलता और भी खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने स्केटिंग किसी प्रोफेशनल कोच के साथ नहीं, बल्कि अपने पिता की मदद और इंटरनेट से सीखकर हासिल की। उनके नए रिकॉर्ड्स में 30 सेकंड और 1 मिनट में सबसे अधिक 360 डिग्री रोटेशन और 30 सेकंड में वन-व्हील 360 डिग्री रोटेशन जैसे बेहद चुनौतीपूर्ण कारनामे शामिल हैं।
CG NEWS – छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन से मिलेगी गैस, सिलेंडर झंझट से मिलेगी राहत, इन जिलों में शुरू हुई योजना
यूनिवर्सिटी से हुईं सम्मानित
जानवी की उपलब्धियों पर एमपी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने उन्हें सम्मानित किया और शैक्षणिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की। जानवी का सपना है और ऊंचाइयों पर पहुंचना और देश के युवा खिलाड़ियों को यह संदेश देना कि सीमाएं तभी टूटती हैं जब विश्वास और मेहनत पूरी ताकत से साथ हों। उनके पिता मुनीश जिंदल का कहना है कि जानवी की यह सफलता पूरी तरह स्वनिर्मित और प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने बिना किसी विशेष संसाधन और पेशेवर प्रशिक्षण के यह मुकाम हासिल किया है।