IND vs SA: दूसरा टेस्ट बदले हुए समय पर, सुबह-सुबह शुरू होगा मैच – फैंस अभी कर लें टाइम नोट
रेखा झुनझुनवाला का जीवन परिचय
रेखा झुनझुनवाला भारत की सबसे पावरफुल निवेशकों में से एक हैं। उनका जन्म 1963 में हुआ था। रेखा झुनझुनवाला ने मुंबई विश्वविद्यालय से काॅमर्स से स्नातक की पढ़ाई की है। 1987 में उनका विवाह राकेश झुनझुनवाला से हुआ, जो भारतीय शेयर बाजार के “Big Bull” के नाम से मशहूर थे। उनकी तीन संतानें हैं। शादी के बाद रेखा शोहरत से दूर अपने पति के समर्थन और बच्चों के पालन पोषण तक सीमित रहीं। हालांकि जब उनके पति की मृत्यु हुई, तब रेखा ने पति की विरासत और फर्म को संभाला।
रेखा का करियर और उपलब्धियां
रेखा एक सक्रिय और दिग्गज निवेशक हैं। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद उनकी स्टॉक पोर्टफोलियो संभाली और उसे और बढ़ाया। उनके पोर्टफोलियो के मुख्य हिस्सों में टाइटन कंपनी, स्टार हेल्थ , अलाइड एन्सोरेंस, मेट्रो ब्रांड्स और अन्य मूल्यवान कंपनियां शामिल हैं।
वह Rare Enterprises को संभाल रही हैं। यह वही फर्म है जिसे उनके पति द्वारा शुरू किया गया था और अब रेखा उसमें प्रमुख भूमिका निभाती हैं। रेखा समाज सेवा में भी रुचि रखती हैं, वह Rare Family Foundation जैसी संस्थाओं से जुड़ी हैं।
Shirtless अवतार में अक्षय कुमार की एंट्री, Tiger Shroff ने लहरों के बीच दिखाए जबरदस्त एब्स
रेखा झुनझुनवाला की कुल संपत्ति
फाॅब्स के अनुसार, रेखा की नेट वर्थ लगभग 77,150 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कुछ अवधि में 650 करोड़ रुपये मासिक लाभ जैसा प्रदर्शन किया। रेखा मुंबई में अपने आलीशान मेंशन में रहती हैं जिसकी कीमत लगभग 370 करोड़ बताई जाती है।
महिलाओं के लिए प्रेरणा और सशक्तिकरण
रेखा झुनझुनवाला ने दिखाया कि शेयर बाजार सिर्फ पुरुष-दुनिया का खेल नहीं है बल्कि महिलाएं भी इसमें उत्कृष्ट योगदान दे सकती हैं। वे न सिर्फ सफल निवेशक हैं, बल्कि एक विज़नरी लीडर भी हैं, जिसने वित्तीय स्वायत्तता के माध्यम से महिलाओं को एक प्रेरणा दी है।