IND vs SA: पहला ODI मुकाबला कब और कहाँ, जानें मैच का समय वरना छूट सकता है रोमांचक मुकाबला
रेखा और इमरान की नजदीकियां
यह 1980 के दशक की बात है जब रेखा और इमरान के लिंक-अप की अफवाहें शुरू हुईं. दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, और उनकी लव स्टोरी ने ग्लैमर और क्रिकेट की दुनिया में खूब चर्चा बटोरी. ऐसी खबर थी कि रेखा और इमरान मुंबई के बीच पर एक-दूसरे के साथ अपना समय बिताते थे, और वह शूटिंग पर भी उनसे मिलने जाते थे. 1985 में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इमरान और रेखा ‘शहर में धूम मचा रहे थे’ और एक-दूसरे के प्यार में पागल थे. रिपोर्ट के अनुसार, “जिन लोगों ने रेखा और इमरान को बीच पर एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करते देखा, वे उनकी करीबी से हैरान रह गए और इस तरह उन्हें यकीन हो गया कि वे एक-दूसरे से बहुत और पैशनेटली प्यार करते हैं.”
Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में ई-KYC प्रक्रिया तेज, 69 लाख से अधिक हितग्राहियों के आधार विवरण पोर्टल में दर्ज
रेखा की मां इमरान को बनाना चाहती थीं दामाद
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि रेखा की मां, पुष्पावली, इमरान के साथ उनके रिश्ते से बहुत खुश थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि इमरान उनकी बेटी के लिए सबसे एलिजिबल बैचलर हैं. इतना ही नहीं, पुष्पावली उनके रिश्ते के लिए बहुत उत्सुक थीं और इसके लिए एक ज्योतिषी के पास भी गईं. रिपोर्ट में कहा गया है, “वह दिल्ली गई थीं और एक नजूमी (ज्योतिषी) से सलाह ली थी कि क्या इमरान उनकी बेटी के लिए एक आइडियल वर हो सकते हैं. कोई नहीं जानता कि नजूमी ने क्या कहा था लेकिन रेखा की मां को यकीन था कि इमरान उनके परिवार के लिए एक वेलकम एडिशन हो सकते हैं.”
क्यों नहीं हुई इमरान और रेखा की शादी?
रेखा और इमरान की शादी नहीं हो सकी, लेकिन इसके कारणों का कभी पता नहीं चला. न तो रेखा और न ही इमरान ने इसका कारण बताया. रेखा के अलावा इमरान का नाम जीनत अमान और शबाना आजमी के साथ भी जुड़ा.