Metro Rules Update: बदलने वाले हैं दिल्ली मेट्रो के नियम, महिला कोच में घुसने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना, कुछ लिखा तो ₹10000 का फाइन
वंदे भारत का बदला रूट
ट्रेन संख्या-12461, जोधपुर–साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मेहसाणा, काटोसन रोड-कलोल
के रास्ते होकर संचालित की जाएगी.
साबरमती–जम्मू तवी एक्सप्रेस में बदलाव
ट्रेन संख्या 19223, साबरमती–जम्मू तवी एक्सप्रेस आज खोडियार, कलोल, काटोसन रोड, मेहसाणा के मार्ग से चलेगी. इस दौरान गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.
जम्मू तवी–साबरमती एक्सप्रेस भी प्रभावित
जम्मू तवी–साबरमती एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी. ट्रेन संख्या 19224, जम्मू तवी–साबरमती एक्सप्रेस (28 मार्च को प्रस्थान) भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जो कलोल और खोडियार के रास्ते चलेगी. गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकेगी.
भावनगर–बीकानेर स्पेशल ट्रेन का डायवर्जन
भावनगर–बीकानेर स्पेशल ट्रेन का डायवर्जन किया गया है. ट्रेन संख्या 09721, भावनगर–बीकानेर स्पेशल ट्रेन को भी परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा. विरमगाम, काटोसन रोड, मेहसाणा से चलेगी. इस ट्रेन का आमली रोड और गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.
No Kings Protest Against Donald Trump: ताज उतारो, जोकर… अमेरिका से यूरोप तक ट्रंप के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ‘No Kings’ के लगे नारे
यात्रियों के लिए अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी जरूर चेक कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. तकनीकी कारणों से यह अस्थायी बदलाव किया गया है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारू हो सकेगा. यात्रियों को थोड़ी असुविधा जरूर होगी, लेकिन यह सुधार लंबे समय में फायदेमंद साबित होगा.