रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप आज जारी कर दी है. जो भी उम्मीदवार JE CBT 2 स्टेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं, वो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों के लिए CBT 2 परीक्षा 2 जुलाई, 2026 को होने जा रही है. लगभग 39,034 उम्मीदवार CBT 2 स्टेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं, जो कि 2 जुलाई को ये एग्जाम देने जा रहे हैं. सिटी इंटिमेशन स्लिप की मदद से उम्मीदवार को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी और अपनी यात्रा सही से प्लान कर सकेंगे.
CBT 2 परीक्षा 2 जुलाई को तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि 28 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड को भी RRB बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पता और शिफ्ट का समय लिखा गया होगा. एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड की कॉपी साथ लेकर जरूर जाएं. इसी के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।