Sigma Gang Encounter: दिल्ली में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 महीने में 5 हत्याओं वाला सीतामढ़ी का ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग समाप्त
‘दबाव के आगे नहीं झुक सकता स्वाभिमानी देश’
व्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘‘कोई भी स्वाभिमानी देश बाहरी दबाव के आगे नहीं झुक सकता, खासकर रूस जैसा देश कभी नहीं।’’ उन्होंने याद दिलाया कि रूस पर अधिकतर अमेरिकी प्रतिबंध (अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में पहले कार्यकाल में लगाए गए थे। पुतिन ने कहा कि 16 अक्टूबर को फोन पर बातचीत के दौरान बुडापेस्ट में एक बैठक का प्रस्ताव ट्रंप ने ही रखा था, ‘‘हमारा मानना है कि इसे रद्द नहीं बल्कि स्थगित किया गया है।’’
Bhilawara News: पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारने पर SDM छोटू लाल शर्मा निलंबित
‘रूस पर दबाव बनाने की कोशिश’
पुतिन ने बुडापेस्ट वार्ता के रद्द होने, रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए जाने समेत कई मुद्दों पर अपनी बात कही। इस दौरान पुतिन ने यह भी कहा कि रूसी क्षेत्र में अंदर तक हमला करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लंबी दूरी के हथियार प्राप्त करने की कोशिशों में जुटे हैं। उन्होंने रूसी तेल कंपनियों पर नए प्रतिबंधों को दबाव बनाने का एक और प्रयास बताया है।
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश, ब्लास्ट की योजना नाकाम
‘युद्ध से बेहतर है बातचीत’
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों पक्षों के पर्दे के पीछे संपर्क बनाए रखने का संकेत देते हुए कहा, ‘‘हमारा मानना है कि बातचीत किसी विवाद या युद्ध से बेहतर है।’’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रूसी कच्चे तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध अमेरिकी उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे जिन्हें वैश्विक तेल की आसमान छूती कीमतों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।