Sadhvi Prem Baisa Case Update : साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच फिलहाल एफएसएल रिपोर्ट के इंतजार में अटकी हुई है। अब तक की पड़ताल में बार-बार यही बात सामने आ रही है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी। इंजेक्शन लगाने वाले नर्सिंग कर्मी देवीसिंह राजपुरोहित का कहना है कि उन्होंने डॉक्टर की सलाह के अनुसार वही दवाएं दी थीं, जो पहले भी दी जा चुकी थीं और तब कभी कोई परेशानी नहीं हुई थी।


