रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज 14 जांबाज पुलिसकर्मियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन पुलिसकर्मियों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस और साहस का परिचय दिया. ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ प्राप्तकर्ताओं में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुकमा) आकाश राव गिरपुंजे का नाम सबसे ऊपर है. इस पुरुस्कार का वितरण अलंकरण समारोह में किया जाएगा, जो 5 नवंबर को राज्योत्सव स्थल, रायपुर में आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ के लिए कुल 14 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है. इनमें शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुकमा) आकाश राव गिरपुजें का नाम सबसे ऊपर है. उनकी वीरता और समर्पण को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें मरणोपरांत पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया है.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।