T20 World Cup 2026 : टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. भारतीय टीम ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. कैरेबियाई टीम से मिले 196 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में चेज कर लिया. यह भारतीय टीम का टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज भी है. संजू एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस इनिंग में संजू ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए.


