School Holiday Update: राजस्थान शिक्षा विभाग ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में एक दशक बाद क्रांतिकारी बदलाव किया है। अब राज्य के करीब 70 हजार सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई के बजाय 1 अप्रैल से शुरू होगा। विभाग के इस फैसले से प्रदेश के 70 लाख विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।


