IND vs Afghanistan Live: आज फ्री में कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर लाइव देखने का आसान तरीका
दशहरा पर 5 दिन की छुट्टी
आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूलों में लगातार 5 दिनों तक अवकाश रहेगा।
दीपावली पर भी 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल
दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस अवधि में भी कुल 5 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है।
दिसंबर में शीतकालीन अवकाश
वर्ष के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश मिलेगा। यह छुट्टी 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगी। शीतकालीन अवकाश भी कुल 5 दिनों का होगा।
इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर वर्ष 2026 में विद्यार्थियों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
Agniveer Recruitment Rally: राजस्थान में 1 अक्टूबर से सेना भर्ती रैली, जयपुर-सीकर के युवाओं को मिलेगा मौका
पिछले सत्र में 18 दिनों का था अवकाश
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया था। दशहरा के लिए 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक 6 दिन, दीपावली पर 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक 6 दिन और शीतकालीन अवकाश के तहत 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक 6 दिनों की छुट्टी दी गई थी।
इसकी तुलना में वर्ष 2026 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की अवधि प्रत्येक अवसर पर 5 दिन निर्धारित की गई है।
