Train Cancel Alert: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रस्तावित तकनीकी कार्यों के कारण एक बार फिर रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। 14 से 17 जनवरी 2026 तक गर्डर लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग कार्य के चलते ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुल 6 MEMU ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसिया–रॉबर्ट्सन स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 311 (भेलवाडीह) में गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। वहीं चक्रधरनगर और कोतरलिया सेक्शन के बीच रेलवे ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान कुछ गाड़ियों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त अथवा प्रारंभ किया जाएगा।


