मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय देश में एक साथ कई बड़े वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर एरिया बन रहा है। वहीं, पूर्वी बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा, 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक देने जा रहा है। इन सभी कारणों से उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार हैं।
WhatsApp Username Feature Update: अब नंबर नहीं, यूजरनेम से होगी पहचान! जानें WhatsApp Username बनाने का पूरा तरीका
दिल्ली-NCR और यूपी में मौसम का मिजाज
दिल्ली-NCR में जुलाई की शुरुआत में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ 60 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान गिरकर 31 डिग्री तक आ जाएगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह फैल चुका है। आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और 75 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल का वेदर
बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और 60 से 65 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर सहित कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होगी, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के कारण पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पुरुलिया और नादिया सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान का वेदर अपडेट
मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा और खंडवा समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।
राजस्थान के जयपुर, कोटा और उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पंजाब और हरियाणा का हाल
2 जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अमृतसर, लुधियाना, अंबाला और करनाल सहित दोनों राज्यों के कई हिस्सों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है। इससे किसानों को फायदा होगा।
जस्टिस रजनी दुबे रिटायर, 18,775 से ज्यादा मामलों का किया निपटारा, चीफ जस्टिस ने की सराहना
मुंबई और दक्षिण भारत में बारिश?
मुंबई में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश के आसार हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।